अंकुश की कलम से भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को अश्रुपूर्ण श्रधांजलि
जीवन तेरा अटल है, अटल है तेरी वाणी,
अटल भारत की प्रेरणा तू है, तुझसा ना कोई सानी।
राष्ट्रप्रेम की गाथा तू है, राष्ट्रभक्ति की मूरत,
भारतवर्ष का कवि तू है, राजनीति की सूरत।
लाहौर बस का प्रेम तू है, कारगिल का क्रोध,
जनता का महानायक तू है, परमाणु बम का शोध।
पोखरण का शेर तू है, सरलता की पहचान,
भारत में नेता अनेक, न कोई तेरे समान।
तू भारत की प्रगति का कारण, भूलेंगे न तेरा नाम,
अटल भारत के अटल सपूत को, हमारा अंतिम प्रणाम।